spot_img

Breaking : BJYM अध्यक्ष तेजस्वी ने बनाई अपनी टीम, छत्तीसगढ़ से रवि बने मंत्री

HomeCHHATTISGARHBreaking : BJYM अध्यक्ष तेजस्वी ने बनाई अपनी टीम, छत्तीसगढ़ से रवि...

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद तेजस्वी ने अपनी जम्बो टीम तैयार की है।

भाजयुमो की नई टीम में तेजस्वी ने सात उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री बनाए गए हैं। वहीँ सात को उन्होंने राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Breaking News : शिक्षा विभाग में आधा दर्जन DEO समेत दस…

छत्तीसगढ़ के रवि भगत ने भाजयुमों (BJYM) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी जगह बनाई है। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी ने राष्ट्रीय मंत्री की अहम ज़िम्मेदारी सौपी है।

BJYM ये है नै कार्यकारिणी

राष्ट्रीय महामंत्री
0 राजू बिष्ट
0 रोहित चहल
0 वैभव सिंह

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
0 अनूप कुमार साहा
0 मधुकेश्वर देसाई
0 मनीष सिंह
0 अर्पिता अपराजिता बड़जेना
0 राम सतपुते
0 डॉ. अभिनव प्रकाश
0 नेहा जोशी

ये बने राष्ट्रीय मंत्री

तेजस्वी सूर्या की टीम में दिल्ली के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, केरल के श्याम राज, तेलंगाना के शहजादी सैय्यद, छत्तीसगढ़ के रवि भगत, हरियाणा के गौरव गौतम, असम के अरुण ज्योति हजारिका और मणिपुर के निन्गथोंजम को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : विधानसभा निर्वाचन की मतदाता सूची में नाम वाले…

साईं प्रसाद को कोषाध्यक्ष, विनीत त्यागी को कार्यालय प्रभारी और अमनदीप सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कपिल परमार को सोशल मीडिया प्रभारी और वरुण झावेरी को पॉलिसी एंड रिसर्च की जिम्मेदारी मिली है।