spot_img

पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक

HomeCHHATTISGARHBILASPURपूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप का निधन, सीएम भूपेश ने जताया शोक

रायपुर। पूर्व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप का निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात ढाई बजे रामाधार कश्यप ने अंतिम सांस ली। कश्यप बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यप के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कश्यप के शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्व. कश्यप का जज्बा और उनका योगदान आने वाली पीढियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।