spot_img

बड़ी ख़बर : कोंडागांव में डीआरजी जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग जारी…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : कोंडागांव में डीआरजी जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्तर के कोंडागांव जिले में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की जानकारी मिली है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है, हालांकि इलाके में सर्चिंग अभी जारी है और टीम के लौटने पर ही स्पष्ट जानकारी मिलने की बात पुलिस के आला अधिकारी कह रहे है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक में डीआरजी के जवान हर रोज की तरह गश्त पर निकले थे। इसी दौरान जिले के कुएमारी के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों की टुकड़ी पर हमला कर दिया। खुद को संभालते हुए डीआरजी के जवानों ने भी मौके पर जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से इस फायरिंग में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है, वहीं जवानों में अब तक किस को कोई नुकसान नहीं होने की जानकारी मिली है।

दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद फिलहाल मौके पर सर्चिंग की जा रही है। इस मामले पर कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि रूटीन गश्त के लिए निकली डीआरजी के जवानों की टुकड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने जिले के कुएंमारी के जंगलों में हमला किया, जिसमें जवाबी कार्यवाही करते हुए हमारे जवानों ने भी माओवादियों को माकूल जवाब दिया है। इस हमले में कुछ नक्सली मारे गए हैं, वहीं कई घायल भी हुए हैं।
फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है, और टीम के लौटने पर पूरी और स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।