spot_img

Lunar Eclipse: बंगाल, ओड़िशा अंडमान में दिखेगा चंद्रग्रहण, छत्तीसगढ़ में मान्य नहीं

HomeCHHATTISGARHLunar Eclipse: बंगाल, ओड़िशा अंडमान में दिखेगा चंद्रग्रहण, छत्तीसगढ़ में मान्य नहीं

रायपुर। चंद्रमा का पूर्ण ग्रहण (Lunar Eclipse) 26 मई 2021 (5 ज्येष्ठ, 1943 शक संवत) को होगा। चन्द्रग्रहण का आंशिक चरण भारत में चंद्रोदय के तुरंत बाद कुछ समय के लिए भारत के पूर्वोत्तर भागों (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा तथा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के कुछ तटीय भागों में दिखेगा।

गौरतलब है कि चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) पूर्णिमा के दिन होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और जब तीनों – सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा- एक सीध में आ जाते हैं। पूर्ण चंद्रग्रहण तब होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आता है और आंशिक चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा का केवल एक भाग पृथ्वी की छाया में आता है।

26 मई को चंद्रग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समय के अनुसार 15 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा। कुल चरण भारतीय समय के अनुसार 16 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ होगा। कुल चरण भारतीय समय के अनुसार 16 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा। आंशिक चरण 18 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा।

अगला चंद्रग्रहण भारत में 19 नवंबर 2021 को दिखेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा। आंशिक चंद्रग्रहण की समाप्ति को चंद्रोदय के कुछ समय बाद कुछ समय के लिए ही अरुणाचल प्रदेश और असम के चरम पूर्वोत्तर भागों में देखा जा सकेगा।

Lunar Eclipse : छत्तीसगढ़ में नहीं कोई असर

छत्तीसगढ़ में ये चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा। इस लिहाज़ से ग्रहण के पूर्व लगने वाला सूतक समेत तमाम चीज़े मान्य नहीं है। वही 26 मई को छत्तीसगढ़ के तमाम मंदिरों और घर में पूजा पाठ पर भी इसका कोई असर नहीं होगा।
महामाया मंदिर के पुजारी पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि “किसी भी ग्रहण का नियम है कि जहां ग्रहण दिखाई देता है वहीं मान्य रहता है।

26 मई को पड़ रहे चंद्र ग्रहण में सूर्यास्त से पूर्व ही ग्रहण का मोक्ष हो रहा है, अर्थात ग्रस्तोदित चंद्रदर्शन नहीं होगा। छत्तीसगढ़ में प्रकाशित पंचांगों के अनुसार भी चंद्रग्रहण दिखाई न देने से मान्य नहीं होगा। हालाँकि जो व्यक्ति स्वेच्छा से ग्रहण दान-स्नान आदि करना चाहते है वे कर सकतें है।”