spot_img

हटाए गए सूरजपुर के थप्पड़बाज़ कलेक्टर, IAS गौरव सिंह को मिली ज़िम्मेदारी

HomeCHHATTISGARHहटाए गए सूरजपुर के थप्पड़बाज़ कलेक्टर, IAS गौरव सिंह को मिली ज़िम्मेदारी

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ सरकार ने थप्पड़बाज़ कलेक्टर रणवीर शर्मा की तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश ज़ारी किया है। उन्हें कलेक्टरी से हटा कर मंत्रालय में बतौर ज्वाइंट सेक्रेटरी अटैच किया गया है। रणवीर के पास फिलहाल किसी भी विभाग की जिम्मेदारी नहीं होगी।

भैयाजी ये भी पढ़े : सूरजपुर कलेक्टर को हटाने का सीएम का फ़रमान, बोले – बर्दाश्त…

इधर शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर जिले का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। गौरव वर्तमान में रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

गौरतलब है कि सूरजपुर जिले में कलेक्टर आईएएस रणवीर शर्मा शनिवार को जिले में लॉक डाउन का पालन कराने निकले थे। तभी एक युवक अपनी दादी का ब्लड टेस्ट करा कर लौट रहा था।

जिसे उनकी टीम ने रोका, रोकने के बाद पर्ची दिखाने पर भी कलेक्टर साहब ने उसकी एक न सुनी और यह कहते हुए मोबाइल तोड़ दिया कि वह उनका वीडियो बना रहा था।

कलेक्टर साहब यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने पीएसओ और साथ चल रहे पुलिसिया टीम से उनकी पिटाई भी करवा दी। जिसके बाद इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ और ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था।

जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं इस मामले को संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए थे।