spot_img

बड़ी ख़बर : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर, कांकेर के जंगलों में सर्चिंग जारी…

HomeCHHATTISGARHBASTARबड़ी ख़बर : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर, कांकेर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगे हुए महाराष्ट्र गढ़चिरौली में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। आज सुबह-सुबह हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 13 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें अधिकतर माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके है। इलाके में सर्च अभियान फिलहाल जारी है।

महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के एटापल्ली जंगलों में हुई है। महाराष्ट्र पुलिस की C60 यूनिट जंगलों में सर्चिंग कर रही थी। तभी माओवादियों ने उन पर हमला किया। जिसकी जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने भी गोलियां बरसाईं है। दोनो तरफ से हुई इस गोलीबारी में पुलिस जवानों ने 13 माओवादी के मार गिराने में सफलता पाई है।

पुलिस के आला अफसरों के मुताबिक मारे गए सभी माओवादीयों के शव बरामद किए जा चुके है। फिलहाल इन शवों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं पुलिस टीम आसपास के इलाके में भी सर्चिंग कर रही है।

कांकेर जिला हुआ हाई अलर्ट

शुक्रवार की सुबह हुए इस पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को हाई अलर्ट किया गया है। इंटेलिजेंस के इनपुट के मुताबिक गढ़चिरौली से भागे हुए कुछ नक्सली कांकेर जिले में घुस सकते हैं।

इसलिए कांकेर जिले में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्यों की सीमा से सटे जंगली इलाकों में छत्तीसगढ़ पुलिस और फोर्स की टीम मिलकर सर्चिंग अभियान चला रही है।