spot_img

बड़ी ख़बर : भाजपा ने 28 विभागों का किया गठन, बृजमोहन को सौपी चुनाव की कमान

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : भाजपा ने 28 विभागों का किया गठन, बृजमोहन को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश संगठन में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति के बाद प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने इसकी सूची ज़ारी की है।

इन नियुक्तियों में जिलों में कार्यालय निर्माण, आधुनिकीकरण, ग्रंथालय, मीडिया, चुनाव प्रबंधन समेत विभिन्न मिशन अभियान को लेकर विभाग बनाए गए है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलने के लिए मीडिया विभाग को भी अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर जंबो टीम तैयार की गई है। विभिन्न स्तर पर भाजपा (BJP) के कुल 28 विभागों में प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें अगले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन के लिए सबसे बड़ी और अहम जिम्मेदारी बृजमोहन अग्रवाल को सौंपी गई है। इन विभागों में चुनाव प्रबंधन विभाग का भी गठन किया गया है, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को विभाग का प्रभारी बनाया गया। बृजमोहन के साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, रामप्रताप सिंह और केदार कश्यप को भी जगह दी गई है।

मीडिया में नज़र आएंगी सरोज

प्रदेश भाजपा (BJP) संगठन के मीडिया संपर्क विभाग में सरोज पांडे को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। इस विभाग का प्रभारी रसिक परमार को बनाया गया है।

इधर राजनैतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग में शिवरतन शर्मा, अजय चंद्राकर, संतोष पांडे और केदार कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी प्रदेश के दिग्गज नेताओं को विभिन्न स्तर पर जिम्मेदारियां दी गई है।

पूरी लिस्ट देखने क्लीक करें…