spot_img

IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

HomeSPORTSIPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। IPL2021 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय टीम आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए हो गए हैं।
इसकी जानकारी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक बयान जारी कर दी गई है।

ज़ारी बयान में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कहा गया है कि “दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह 28 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे और उस समय उनकी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। हालांकि दूसरी बार जब उनका टेस्ट हुआ, तो वह उसमें पॉजिटिव पाए गए हैं।”

ज़ारी बयान में कहा गया है कि “वह इस समय आइसोलेशन में है। मेडिकल टीम उनके संपर्क में है, हम सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि IPL 2021 की शुरुआत नौ अप्रैल से होगी। दिल्ली कैपिटल्स को लीग में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

IPL 2021 में दिल्ली के लिए लिए चुने गए अक्षर

प्रीमियम लीग के पिछले सीजन का फाइनल खेल चुकी दिल्ली की टीम इन दिनों मुम्बई में प्रेक्टिस कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर को आईपीएल 2021 सीजन के लिए रिटेन किया था।

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 27 विकेट लिए थे।