spot_img

भारत बंद के दौरान दिल्ली की सीमाएं सील, पंजाब-हरियाणा में पटरी पर बैठे किसान

HomeNATIONALCOUNTRYभारत बंद के दौरान दिल्ली की सीमाएं सील, पंजाब-हरियाणा में पटरी पर...

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने आज देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है। ये बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। 12 घंटे के बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर ब्लॉक कर दिया है। वहीं दिल्ली की कई सीमाएं सील कर दी गई हैं और सिंघु बॉर्डर पर जाम लग गया है। किसानों के भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में नजर आ रहा है। किसानों ने रूखी में रोहतक-पानीपत हाईवे जाम कर दिया।

भैयाजी ये भी पढ़े : आयुष्मान कार्ड बनाने की आख़री तारीख बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक…

वहीं, ढकोली जीरकपुर रोड भी बंद कर दिया गया। किसानों के समर्थन में कई लोगों ने सुबह ही रास्ते बंद कर दिए। 12 घंटे बंद के तहत किसानों ने सुबह ही अंबाला के शाहपुर के पास जीटी रोड और रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारी जगह-जगह पर रास्तें ब्लॉक करके बैठे हुए हैं जिसका असर यातायात और रेलवे पर देखने को मिल रहा है। पंजाब में किसानों ने भारत बंद के अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया और गुरदासपुर में भी दुकानों को बंद किया गया है।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया। किसान वहां पर ढोलक और घंटी बजा कर होली का आनंद भी ले रहे हैं। किसानों ने दिल्ली से कौशांबी जाने वाली लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि इस लाइन पर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई है मगर किसानों ने इससे कुछ दूरी पर अपनी बैरिकेडिंग लगा दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : पार्क में लटका मिला भाजपा नेता का शव, जांच में जुटी पुलिस

वहीं कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है। राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सडक़ व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित रहेगी।

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों के आंदोलन को पूरे चार महीने हो गए हैं। किसानों ने आंदोलन के चार महीने पूरे होने पर आज भारत बंद का ऐलान किया है। आज भारत सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। बंद का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को किसानों ने लोगों से शांतिपूर्ण बंद रखने की अपील की थी। वहीं बंद के दौरान जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी।