spot_img

त्रिस्तरीय पंचायतों के 1315 पदों के लिए होंगे उप चुनाव, तैयारियां शुरु…

HomeCHHATTISGARHत्रिस्तरीय पंचायतों के 1315 पदों के लिए होंगे उप चुनाव, तैयारियां शुरु...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1315 पदों में होने वाले उप चुनाव (By Elections) के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से इसके लिए मतदाता सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : स्वास्थ मंत्री सिंहदेव बोले, सावधानी बरतें…मौत के मामलें में तीसरे नंबर…

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर आयोग ने ये तैयारियां शुरू की है।

त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप चुनाव (By Elections) 2020 हेतु एक जनवरी 2021 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है।

By Elections में 1315 पद

प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंचों के लगभग 1315 पदों के लिए उप निर्वाचन किया जाना प्रस्तावित है।

भैयाजी ये भी पढ़े : नक्सल हमले शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के…

इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए एक पद, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 11 पद, सरपंचों के 114 पद और पंचों के 1186 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाना है।