spot_img

वन अमले की बड़ी कार्यवाही, साम्हर को मारने वाले दो शिकारी गिरफ़्तार

HomeCHHATTISGARHBILASPURवन अमले की बड़ी कार्यवाही, साम्हर को मारने वाले दो शिकारी गिरफ़्तार

रायगढ़। वन विभाग ने साम्हर का अवैध शिकार करने वाले दो शिकारियों (Hunter) को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामलें में दो आरोपी अब भी फ़रार बताए जा रहे है।

भैयाजी ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ की विधायक का सवाल, अंडर ग्रांउड हो गए…

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के बरमकेला वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोमर्डा अभ्यारण्य में इन आरोपियों ने एक साम्हर का शिकार किया था। शिकार करने के लिए जाल बिछाकर उसमे करेंट सप्लाई कर साम्हर को मारा था।

शिकार करने वाले दो फरार आरोपियों (Hunter) को देर रात भालूपानी से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपी परमानंद बरिहा एवं शनिराम बरिहा ग्राम भालू पानी के रहने वाले हैं। जबकि दो अन्य आरोपी संतोष और प्रेमलाल अब भी फरार हैं, जिन की पतासाजी की जा रही है। इनके खिलाफ पूर्व में भी अवैध शिकार के 2 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

वन मंडलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि गोमर्डा अभ्यारण अंतर्गत 19 मार्च को जंगली जानवर साम्हर की विद्युत करेंट प्रवाहित कर अवैध शिकार किया गया था।

जिसके लिए वन अमला द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए मशक्कत की जा रही थी। पिछले दिनों आधी रात को वन विभाग की टीम द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

Hunter को भेजा जेल

वन मंडलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी परमानंद बरिहा एवं शनिराम बरिहा के खिलाफ वन अपराध के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया,
भैयाजी ये भी पढ़ें : IAS Transfer : पांच IAS अफसरों प्रभार बदला, विशेष सचिव बने…

जिसके बाद इन दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश से वन्य प्राणी साम्हर के शिकार में संलिप्त दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।