spot_img

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ की विधायक का सवाल, अंडर ग्रांउड हो गए है न आप ?

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ की विधायक का सवाल, अंडर ग्रांउड हो गए है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एक विधायक ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है। उन्होंने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री से यह पूछ लिया है कि “आप अंडर ग्राउंड हो गए हैं ना ?” यह सवाल छत्तीसगढ़ की तेजतर्रार विधायक शकुंतला साहू ने दागा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : Corona से छत्तीसगढ़ में बढ़ा मौतों का आंकड़ा,…

दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट किया गया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। रावत के इस ट्वीट पर देश भर से उनके जल्द स्वास्थ लाभ की कामना करने वाले ट्वीट की बाढ़ भी भी आई।

इस बीच छत्तीसगढ़ की तेजतर्रार विधायक शकुंतला साहू ने इस ट्वीट पर तंज़ कस्ते हुए उनसे सवाल कर दिया। जिसके बाद ये कंवर्शेषन तेज़ी से वायरल हो रहा है। शकुंतला साहू ने उनके ट्वीट पर ट्वीट करते हुए कहा कि “सच बताए महोदय, विसंगत तर्कों से बचने के लिए अंडर ग्राऊंड हो गए हैं ना आप ?

अपने इस तंज़ के बाद उन्होंने जीभ दिखाते हुए एक इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। हालाँकि अगली लाइन में उन्होंने गंभीरता दिखाते हुए लिखा “भगवान केदारनाथ जी से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

विवादित बयान के बाद खड़ा हुआ सियासी बखेड़ा

मुख्यमंत्री ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृति विषय पर आयोजित कार्यशाला में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि “जब वह युवाओं को फटी जींस पहनकर घूमते देखते हैं तो उन्हें आश्चर्य होता है।”

रावत ने एक संस्मरण याद करते हुए मंच से कहा था कि वह जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट पर बैठे हुए थे। उनके बगल में एक महिला बैठी हुई थी। महिला एक एनजीओ चलाती थीं, जबकि उसके पति एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। उस महिला ने पांव में गमबूट और घुटनों में फटी जींस पहनी हुई थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे।

भैयाजी ये भी पढ़े : IAS Transfer : पांच IAS अफसरों प्रभार बदला, विशेष सचिव बने…

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “एनजीओ चलाती हैं, पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं, घुटने फटे दिख रहे हैं, समाज के बीच में जाती हैं, बच्चे साथ में है। क्या संस्कार दे रही हैं।” इस बयान के बाद से ही कांग्रेस ने रावत की तगड़ी घेराबंदी की थी।