spot_img

दुनिया के 70 देशों में भारत ने दी 583.85 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज़

HomeNATIONALदुनिया के 70 देशों में भारत ने दी 583.85 लाख कोरोना वैक्सीन...
नई दिल्ली। दुनिया के 70 देशों को भारत कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की 50 लाख से ज़्यादा डोज़ की सप्लाई की है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने संसद के उच्चसदन में दी है।
राज्यसभा में चौबे ने कहा कि “583.85 लाख वैक्सीन की खुराक भारत से विदेशों में भेजी गई है।”
उन्होंने कहा कि भारत से सबसे बड़ी खेप बांग्लादेश को भेजी गई है। यहां भारत ने 90 लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक भेजी गई है।
इसके अलावा भारत ने अन्य देश जिसमें अफगानिस्तान, भूटान, नेपाल, और म्यांमार, उत्तरी अमेरिकी राष्ट्र जैसे कनाडा और मैक्सिको, सऊदी अरब, ओमान, कुवैत, यूएई, सेंट लूसिया और सेंट विन्सेंट, कैरेबियन द्वीप समूह को कोरोना की वैक्सीन दी है। इसके अलावा यूरोपीय देश जैसे ग्रेनेडाइंस, यूके और सर्बिया शामिल हैं। दक्षिण अमेरिकी देशों में ब्राजील और सूरिनाम है। जबकि अफ्रीकी देशों में केन्या, दक्षिण अफ्रीका, रवांडा को भी वैक्सीन (Corona Vaccine) भेजी गई है।

Corona Vaccine को लेकर बोले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीडिया को बताया, “भारत के अपने लोगों के साथ दुनिया को टीकाकरण करना भारत के लिए एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में आता है।”
उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी होने के नाते यह स्वाभाविक है कि भारत न केवल अपनी आबादी का टीकाकरण करेगा, बल्कि इसे दुनिया के अन्य हिस्सों में भी बढ़ाएगा। पूरी दुनिया का इस पर भरोसा है।”