spot_img

इस राज्य में मिला दक्षिण अफ्रीका वेरियंट का पहला कोरोना केस , स्वास्थ्य विभाग हुआ ALERT

HomeNATIONALइस राज्य में मिला दक्षिण अफ्रीका वेरियंट का पहला कोरोना केस ,...

बंगलूरू: कर्नाटक में एक नए वेरिएंट का पहला मामला दर्ज किया गया है। यह वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका का बताया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम से वापस लौटे 64 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। यह आंकड़ा दस मार्च तक का है।

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में इन 64 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दस मार्च तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के किए टेस्ट के परिणामों के मुताबिक, एक शख्स में दक्षिण अफ्रीका के वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण पाया गया।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का एक म्यूटेशन पाया गया था, जिसके बारे में दिसंबर 2020 में जानकारी दी गई थी। इससे पहले सितंबर 2020 में यूके वेरिएंट वाला कोरोना संक्रमण दुनिया के सामने आया था। कर्नाटक में अब तक यूके स्ट्रेन वाले कोरोना वायरस से 29 मरीज पाए गए हैं। वहीं कोरोना के 760 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 7,456 हैं और और दस मार्च की शाम तक राज्य में कोरोना के मामले 9,56,801 हो गए हैं। बचा दें कि अब तक राज्य में 12,379 मरीजों की मृत्यु हो गई है।