spot_img

साइना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को होगी रिलीज, फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आएगी नजर

HomeENTERTAINMENTसाइना नेहवाल की बायोपिक 26 मार्च को होगी रिलीज, फिल्म...

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की लाइफ पर बन रही फिल्म में काम कर रही है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा अभिनीत साइना नेहवाल की बायोपिक इस साल 26 मार्च को रिलीज हो सकती है। अभी फिल्म के रिलीज की ऑफिसियल घोषणा नहीं हुई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : GST भुगतान की तारीख़ बढ़ी, 31 मार्च तक भर सकते 2019-20 का रिटर्न

रिपोर्ट मानें तो फिल्म को 100 परसेंट ऑक्युपेंसी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जैसा की सभी को पता है अब सिनेमाहॉल एक बार फिर से 100 प्रतिशत ऑडियंस के साथ खुलने वाले हैं। ऐसे में मेकर्स के लिए साइना की बायोपिक को रिलीज करने का ये सही समय है। यह फिल्म खेल की दुनिया के एक आइकन से जुड़ी कहानी है। ऐसे में फैंस भी फिल्म को थिएटर में ही देखना चाहते हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर 26 मार्च और 9 अप्रैल पर संशय था, मगर इसे 26 मार्च को रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है।

साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था जिसके बाद यह फिल्म परिणीति के खाते में चली गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : Delhi के AIIMS पहुंचकर PM Modi ने लगवाई Corona Vaccine, बिना किसी सुरक्षा के पहुंचे थे एम्स

फिल्म साइन करने के बाद से ही परिणीति फिल्म की तैयारियों में लग गई थी। परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक के बाद अर्जुन कपूर के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएगी जो रिलीज के लिए तैयार है।