spot_img

सरकारी स्कूलों से मास्टरजी एब्सेंट, आदेश की धज्जियां उड़ती देख भड़की डीईओ…

HomeCHHATTISGARHसरकारी स्कूलों से मास्टरजी एब्सेंट, आदेश की धज्जियां उड़ती देख भड़की डीईओ...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 15 फरवरी से स्कुल खोलने के निर्देश ज़ारी किए गए थे। इस आदेश के बाद भी बेमेतरा जिले के सरकारी स्कूलों से तकरीबन दो दर्जन मास्टरजी स्कूलों में नहीं पहुंचे। ये खुलासा जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी के स्कूलों के निरीक्षण के दौरान हुआ।

गौर हो कि सरकार द्वारा ज़ारी आदेश में शिक्षकों को मौजूदगी और व्यस्व्था के लिए औचक निरिक्षण करने के जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया था। जिसके तहत जिले के स्कूलों में ये डीईओ तिवारी जाँच पड़ताल करने पहुंची थी। अब इन मास्टरजी से डीईओ ने स्पष्टीकरण माँगा है। इसके साथ ही उन्हें अपने दफ्तर भी तलब किया है।

बेमेतरा की जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल कुसमी, मोहरेंगा, बालसमुंद, भनसुली, शासकीय हाई स्कूल करंजिया का निरीक्षण किया। जिसमे तकरीबन दो दर्जन मास्टरजी अनुपस्थित थे।

इनमे शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भनसुली में सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित पाए गए तथा कक्षाओं का संचालन होता पाया गया। वहीं शासकीय हाई स्कूल नवागांव (क) में विद्यालय भवन को साफ-सुथरा रखने तथा रख-रखाव के लिए किए गए प्रयासों की जिला शिक्षा अधिकारी ने तारीफ़ भी की।

केस-01
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में शिक्षिका संगीता देवी व्याख्याता द्वारा 10.46 बजे विद्यालय में उपस्थित हुई तथा उन्हीं के द्वारा विद्यालय का ताला खोला गया। डीईओ तिवारी ने बताया कि जब मैंने उपस्थिति पंजी देखा तब संगीता देवी व्याख्याता 16 एवं 17 फरवरी 2021 को बिना सूचना के अनुपस्थित थी। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी.एल.यदु व्याख्याता 15 से 17 फरवरी, डॉ. रीता तिवारी व्याख्याता 18 फरवरी, ओ.के.साहू व्याख्याता 15 से 17 फरवरी तक बगैर सुचना के ही ग़ैरहाज़िर थे। इधर कमलेश सिंह व्याख्याता, रेणुका अग्रवाल शिक्षक और संतोष वैष्णव सहा.शिक्षक 18 फरवरी 2021 को बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

केस-02 :
शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल मोहरेगा

जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी जब शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल मोहरेगा पहुंची तो यहाँ भी कई शिक्षक गायब मिले। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सी.एल.शर्मा निर्धारित विद्यालयीन समय से देर से 11.30 बजे विद्यालय में उपस्थित हुए।
वहीं देव कुमारी साहू व्याख्याता 16 से 18 फरवरी, बिरेन्द्र कुमार पटेल व्यायाम शिक्षक 17 एवं 18 फरवरी को बिना सूचना के अनुपस्थित थे।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : नांदगांव के बाद सूरजपुर जिले के स्कुल में…

केस-03 :
शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बालसमुंद पाठकान

शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बालसमुंद पाठकान में जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर देखने पर ज्ञात हुआ कि 17 फरवरी को विद्यालय के 11 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे। यही नहीं निरीक्षण के दौरान भी शाला लगने के समय पर 10 शिक्षक अनुपस्थिति पाए गए।

समस्त अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया। जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
मधुलिका तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा