spot_img

12 साल की जिया ने चीरा समंदर का सीना, 36 किलोमीटर तैर कर रचा इतिहास

HomeSPORTS12 साल की जिया ने चीरा समंदर का सीना, 36 किलोमीटर तैर...

मुंबई। नौसेना के नाविक मदन राय की 12 वर्षीय बेटी जिया राय (Jia Rai) ने 36 किलोमीटर तैराकी का इतिहास रचा है।

जिया ने बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 8 घंटे और 40 मिनट में 36 किलोमीटर की दूरी तैर कर पूरी की है, जो अपने आप में एक इतिहास है।

जिया ऑटिज़्मस्पेक्ट्रम की बीमारी (एएसडी) से पीड़ित रही है, और उन्होंने अपनी उपलब्धि को इसके बारे में जागरूकता का प्रसार करने के लिए समर्पित किया।

भैयाजी ये भी देखे : IPL2021 : क्रिस मौरिस पुरे आईपीएल सीजन के सबसे महंगे बने खिलाड़ी, इतने की लगी बोली…

जानकारी के मुताबिक जिया ने 17 फरवरी 21 की सुबह के समय बांद्रा-वर्ली सी लिंक से सुबह 3:50 बजे अपनी रिकॉर्ड पारी की शुरुआत की और 12:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया तक इस दूरी को पूरा किया।

यह तैराकी प्रतियोगिता भारतीय तैराकी महासंघ की मान्यता प्राप्त संस्था महाराष्ट्र तैराकी संघ की निगरानी में आयोजित की गई थी। यह आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट से भी जुड़ा हुआ था।

इस तैराकी प्रतियोगिता का पुरस्कार समारोह गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया था। जिसमें मिस जिया राय (Jia Rai) को ग्रेटर मुंबई एमेच्योर एक्वाटिकएसोसिएशन (जीएमएएए) की अध्यक्ष ज़रीन एन बालीवाला ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Jia Rai ने बनाया था रिकॉर्ड

जिया राय ने इससे पहले 15 फरवरी 2020 को एलीफेंडा आइलैंडसे गेटवे ऑफ इंडिया तक 3 घंटे 27 मिनट और तीस सेकंड तैरकर 14 किमी की दूरी तय की थी।

भैयाजी ये भी देखे : मेघालय में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.3 रही

एएसडी से पीड़ित रह कर ओपन वाटर्स में तैरकर सबसे कम उम्र की लड़की के तौर पर 14 किमी तैरने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।