spot_img

राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने दिए सीज फायर के दिए आंकडे, राफ़ेल पर कहीं ये बात…

HomeNATIONALराज्यसभा में राजनाथ सिंह ने दिए सीज फायर के दिए आंकडे, राफ़ेल...

नई दिल्ली। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर हुए सीज फायर के उल्लंघन के आंकड़ें सामने रखे है।

इन आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा पर कुल 4,649 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : राज्यसभा में किसान आंदोलन पर बोले PM, कहा अच्छा होता अगर…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को इस बात की जानकारी देते हुए हुआ कहा कि साल 2011 के बाद से संघर्ष विराम उल्लंघन में इजाफा हुआ है।

सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से लगे इलाकों में भारतीय सेना ने 14,000 बंकर बनाए हैं। इनमें से अधिकांश का निर्माण आम लोगों के जीवन को बचाने के लिए किया गया है।

सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का काम करती रही है और जानवरों के मामले में भी इसी पैरामीटर को अपनाया जाता है।

अभी हाल ही में 4 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है।

Rajnath Singh : 17 राफेल देश में होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में राफेल विमान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि “अब तक 11 राफेल भारत में आ चुके है। मार्च 2021 के अंत तक 17 राफेल देश में होंगे। अप्रैल 2022 तक शेष सभी राफेल भारत में आ जाएंगे।”

गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस की कंपनी से 36 राफेल विमान खरीदने की डील की है। यह डील 58 हजार करोड़ में हुई है। डील के समय एविएशन कंपनी ने कहा था, कि वो वक्त के साथ अपने ऑफसेट दायित्वों को पूरा कर लेगी, लेकिन कोरोनावायरस संकट के चलते यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई है।