spot_img

पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म, ऑटोचालक ने दिया वारदात को अंजाम

HomeNATIONALCOUNTRYपति के सामने पत्नी से दुष्कर्म, ऑटोचालक ने दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा। देश में दुष्कर्म के मामले आये दिन सुनने को मिलते है। एक बार फिर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक से अपने पति के साथ जा रही महिला से आटो चालक व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला व उसके पति को बनीपुर चौक पर छोड़ कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के जिला अलवर के गांव निवासी महिला अपने परिवार के साथ वर्तमान में नीमराणा में रहती है। 5 जनवरी की रात को वह अपने पति के साथ चंडीगढ़ से रेवाड़ी पहुंची थी। बनीपुर चौक जाने के लिए पति-पत्नी बस स्टैंड के पास से एक आटो में सवार हो गए। आटो में चालक के साथ एक अन्य युवक भी था। बनीपुर चौक पर साधन न होने के कारण महिला के पति ने आटो चालक से नीमराणा छोड़ने के लिए कहा। दोनों युवक महिला व उसके पति को नैचाना रोड पर सुनसान जगह ले गए पति ने सुनसान जगह देख जब कारण पूछा दोनों ने चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी।

एक युवक ने महिला के पति काे आटो में ही दबोच लिया तथा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दूसरे युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। रात 12 बजे करीब आरोपितों ने महिला व उसके पति को बनीपुर चौक पर वापस छोड़ दिया तथा किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला व उसके पति ने शनिवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद अज्ञात आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी दोनों आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी एएसआइ प्रमिला ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपितों की पहचान के प्रयास किया जा रहे है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।