spot_img

राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, सुंदरानी पहुंचे अस्पताल…

HomeCHHATTISGARHराजधानी रायपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, सुंदरानी पहुंचे अस्पताल...

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक भाजपा (BJP) नेता पर एक युवक ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह घटना राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसमें भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : गौ सेवा आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों…

जानकारी के मुताबिक लोधी पारा चौक में ये घटना घटी है। हर रोज की तरह ही बुधवार दोपहर को भाजपा (BJP) नेता संदीप जंघेल अपने लॉज में पहुंचे थे। जहां आरोपी बाबू जंघेल पहले से ही मौजूद था।

बाबू से संदीप का किसी बात पर विवाद हुआ, विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बाबू जंघेल ने संदीप पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से संदीप भी खुद को संभाल नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उनके लॉज़ के कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।

इधर भाजपा नेता संदीप पर हमले की खबर तेज़ी से फैली। कई भाजपा नेता संदीप से मिलने अस्पताल भी पहुंच रहे है। भाजपा रायपुर के जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी अस्पताल पहुंचकर संदीप से मुलाकात की। सुंदरानी ने उनके परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। वहीं उन्होंने में पुलिस को जल्द से जल्द इस मामलें में आरोपी को गिरफ्तार करने कहा है।

BJP नेता पर हमला करने वाला फ़रार

इधर इस मामलें पर गंज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी बाबू जंघेल घटना के बाद से फ़रार बताया जा रहा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : जेब में 22 लाख का हीरा लेकर सौदा…

उसकी तलाश गंज पुलिस कर रही है। किस बात पर संदीप और बाबू के बीच विवाद हुआ है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है।