spot_img

बिरगांव नगर निगम का आरक्षण पूरा, 40 में से 13 वार्डों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

HomeCHHATTISGARHबिरगांव नगर निगम का आरक्षण पूरा, 40 में से 13 वार्डों पर...

रायपुर। बिरगांव नगर निगम में सभी वार्डों का आरक्षण (Reservation) किया गया। रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन की मौजूदगी में लॉटरी सिस्टम से वार्डो के आरक्षण की पर्ची निकाली गई।

जिसके बाद इसकी अंतिम घोषणा की गई। दरअसल मौजूदा कार्यकाल इस महीने आखरी है। इस लिहाज़ से बिरगांव नगर निगम में चुनावी तैयारियां पूरे जोर-शोर से की जा रही है।

भैयाजी ये भी पढ़े : यूनिफाइड कमांड की बैठक में माओवादियों के खिलाफ प्लान “बी” पर होगी चर्चा

बिरगांव नगर निगम में 40 वार्डों में हुए आरक्षण के लिए वार्डों में वर्ग वार स्थानों का निर्धारण किया गया। आंकड़ों की अगर बात की जाए तो महिलाओं के लिए कुल 40 वार्डों में से एक तिहाई यानी 13 वार्ड आरक्षित किए गए है।

जिसमें 02 अनुसूचित जाति, 01 अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 और अनारक्षित 7 वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है।

अनुसूचित जाति वर्ग
इसके बाद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पांच वार्ड को आरक्षित किया गया है। जिसमें डॉ राधाकृष्णन वार्ड, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, हरि ठाकुर वार्ड और डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड शामिल है। वहीं अनुसूचित जाति में महिला के लिए हरि ठाकुर वार्ड और शहीद वीर नारायण वार्ड को आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए जय बुढा देव वार्ड, मां बंजारी धाम वार्ड को आरक्षित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग
वही अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 वार्डों को आरक्षित किया गया है। दानवीर भामा शाह वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड, कैलाश नगर वार्ड, परमेश्वरी वार्ड, भीमराव अंबेडकर वार्ड, भारत माता वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड शामिल है।

भैयाजी ये भी पढ़े : “बिलासा बाई केवटिन एयरपोर्ट” में उतरेंगे बड़े विमान, 3 सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी

इनमें से स्वामी विवेकानंद और सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

Reservation : 23 वार्ड अनारक्षित

इसके बाद कुल 23 वार्डो को अनारक्षित रखा गया है। जिसमें से 7 वार्डों में अनारक्षित महिलाओं के लिए आरक्षण दिया गया है। महिलाओं के लिए गुरु घासीदास वार्ड, शहीद कौशल यादव वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड, खूबचंद बघेल वार्ड, मिनी माता वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है। शेष 16 वार्ड पूर्णतः अनारक्षित है।