spot_img

पति से झगड़े के बाद गूंगे-बहरे बच्चे को माँ ने मगरमच्छों के सामने फेका

HomeNATIONALपति से झगड़े के बाद गूंगे-बहरे बच्चे को माँ ने मगरमच्छों के...

कर्नाटक। पति-पत्नी के झगड़े के बाद मां ने अपने 6 साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बेटा दिव्यांग था और जन्म के बाद से ही बोल और सुन नहीं सकता था। बच्चे की इसी हालत को लेकर आए दिन दंपति के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। मासूम की निर्मम हत्या का यह मामला कर्नाटक का है। जहां गुस्साई मां ने कलेजे के टुकड़े को मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक दिया। अगले दिन बच्चे का छत-बिछत शव नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

दंपती का बड़ा बेटा जन्म से गूंगा और बहरा था

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम सावित्री (32 वर्ष) है और उसके पति का नाम रवि कुमार (36 साल) है। सावित्री आसपास के घरों में काम करती है, जबकि रवि राजमिस्त्री का काम करता है। दोनों किसी तरह से छोटा-मोटा काम करके घर का खर्च चलाते हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा विनोद जन्म से बहरा और गूंगा था। इसी को लेकर सावित्री और रवि के बीच कहासुनी होती रहती थी। दंपती का 2 साल का एक छोटा बेटा भी है।

महिला बोला- पति बोलता था बेटे को नहर में फेंको

सावित्री ने पुलिस को बताया कि पति (रवि कुमार) उसे बार-बार ताने मारता और कहता था कि बेटे को नहर में फेंककर मार डालो। जो भी हुआ है उसके लिए मेरा पति ज़िम्मेदार है। वह कहता रहता था कि बेटे को मरने दो और वह जो कमाता है, उसी पर सब खर्च हो जाता है। मैंने कहा कि उसे जिंदा रहने दो। फिर मैंने सोचा कि अगर पति जिंदगीभर ऐसा कहता रहेगा, तो मेरा बेटा कितना अत्याचार सहेगा? मैं अपना दर्द बांटने कहां जाऊंगी।

बच्चे का हाथ गायब, बॉडी पर काटने के निशान 

शनिवार को इसी तरह की लड़ाई के बाद सावित्री अपने बेटे को उत्तर कन्नड़ जिले स्थित एक नहर के पास ले गई और उसे मगरमच्छों से भरे पानी में फेंक दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने बड़े पैमाने पर पानी में बच्चे की तलाश की। रातभर तलाश जारी रही और अगली सुबह बच्चे का शव मिला। उसका दाहिना हाथ गायब था और पूरे शरीर पर काटने के निशान थे, जिससे पता चला कि बच्चे को मगरमच्छों ने मार डाला। रवि और सावित्री दोनों को गिरफ्तारी हो चुकी है।