spot_img

डॉ. रमन, बृजमोहन, मूणत गिरफ्तार, सिविल लाइन थाने लाए गए

HomeCHHATTISGARHडॉ. रमन, बृजमोहन, मूणत गिरफ्तार, सिविल लाइन थाने लाए गए

रायपुर। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत समेत तमाम दिग्गज नेताओं की गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया गया। जहाँ कुछ देर बाद सशर्त उनकी रिहाई की गई।

भैयाजी ये भी पढ़े : कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पुष्पा से मोदी का सवाल, पहले डर…

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बूढ़ातालाब में जोरदार प्रदर्शन किया। पहले धरना देकर भाजपा के दिग्गजों ने कांग्रेस सरकार को कोसा। फिर कलेक्टर दफ़्तर की तरफ कूच किया।

हालाँकि पुलिस ने भाजपाई (BJP) नेताओं जिलाधीश दफ्तर जाने से रोका और नहीं मानने पर तमाम प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न सिर्फ राजधानी रायपुर में बल्कि सूबे के तमाम जिलों के कलेक्टर दफ्तर का घेराव करने आज भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है।

रायपुर में धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेड का घेराव करने निकले भाजपा (BJP) नेताओं की गिरफ्तारी की गई। बूढ़ा तालाब में इस धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे।

जहाँ उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, कार्यालय मंत्री सुभाष राव, कार्यक्रम संयोजक छगन मून्दड़ा, सहसंयोजक डॉ प्रमोद साहू जिला महामंत्री ओंकार बैस रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता कलेक्ट्रेड के लिए रवाना हुए और अपनी गिरफ्तारी दी।

नबीन बोले-पीठ में छुरा घोपने का काम

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने धरना प्रदर्शन में एकत्रित विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भूपेश बघेल सरकार को नींद से जगाने एकत्रित हुए थे परन्तु इस विशाल जन समूह ने बघेल सरकार की निंद उड़ा दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : छत्तीसगढ़ से दिल्ली रवाना होंगे सैकड़ों किसान, किसान गणतंत्र परेड में…

भाजपा जब सड़क पर उतरी है तो प्रदेश सरकार के मंत्री सफाई देते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश के किसानों के पीठ में छुरा घोपने का काम किया हैं।