spot_img

गणतंत्र दिवस परेड के लिए किसान कर रहे ट्रैक्टर मार्च की तैयारी,देश भर से जुट रहे किसान

HomeSTATEDELHIगणतंत्र दिवस परेड के लिए किसान कर रहे ट्रैक्टर मार्च की तैयारी,देश...

दिल्ली / देश भर में भारत के गणतंत्र दिवस परेड को देखने बेहद उत्साह रहता है ऐसे में इस बार दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड कुछ अलग लिहाज से ही चर्चा में हैं। दरअसल पिछले 50 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर कृषि बिल को लेकर आंदोलन कर रहे किसान अब दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च की तैयारी कर रहे हैं जिसे लेकर प्रशासन भी सकते में आ गए हैं। इतना ही नहीं दिल्ली पंजाब ,हरियाणा सहित कई प्रदेशो से परेड में शामिल होने किसान दिल्ली आना शुरू कर दिए है।
भैयाजी ये भी देखे –भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी लिस्ट जारी, जानिए किसे…

जिसके चलते लुधियाना में भी गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च के लिए तैयारियां चल रही हैं।ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा ले रहे एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “24 जनवरी से पहले हमने एक लाख ट्रैक्टर पहुंचाने की ज़िम्मेदारी ली है, सब एकजुट होकर काम कर रहे हैं।”26 जनवरी को बड़ी संख्या में किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना हक लेने के लिए दिल्ली आ रहा है। सरकार को भ्रम है कि हम इस आंदोलन को तोड़ देंगे लेकिन हम ये आंदोलन टूटने नहीं देंगे। 18 जनवरी को हम महिला किसान दिवस के रूप में मनाएंगे।

किसान संघर्ष समिति, हरियाणा के मंदीप नथवान का कहना है कि पूरी दुनिया की नज़र 26 जनवरी के कार्यक्रम पर है। कुछ लोग सरकार की शह पर इस आंदोलन को उग्र करना चाहते हैं, हमारा ये आंदोलन नीतियों के खिलाफ है ना कि दिल्ली के खिलाफ। ऐसा प्रचार किया जा रहा है जैसे दिल्ली के साथ कोई युद्ध होने जा रहा हो।

भैयाजी ये भी देखे –Co-Win वैक्सीन के लिए कैसे कराये रजिस्ट्रेशन, जानिए apps से सम्बंधित…

गाजीपुर बॉर्डर पर गुरुवार को किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस बार किसान आर-पार की लड़ाई के लिए आए हैं।  उन्होंने कहा कि अभी तो आंदोलन की शुरुआत है। यह लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कानून वापस ले ले, एमएसपी पर कानून बना दे और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू कर दे। किसान यहां से चले जाएंगे।