spot_img

बड़ी ख़बर : स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में गैस रिसाव, चार मज़दूरों की मौत

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में गैस रिसाव,...

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला स्टील प्लांट (Steel plant) में गैस रिसाव की खबर सामने आई है। इस रिसाव से चार मज़दूरों के मौत की जानकारी मिली है। वही कुछ मज़दूर गैस रिसाव के बाद तबियत बिगड़ने की वज़ह से अस्पताल में दाखिल कराए गए है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Makar Sankranti 2021 : सुरेश्वर महादेव पीठ में 108 आचार्यों को खिलाई जाएगी खिचड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक राउरकेला स्टील प्लांट (Steel plant) में काम करने के दौरान कोल केमिकल डिपार्टमेंट से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। जिसके बाद प्लांट के इस सेक्शन में काम कर 10 मरीज़ों की तबियत बिगड़ी। जिसमे से चार की मौत हो गई।

प्लांट में हुई इन मौतों की पुष्टि करते हुए राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हिमांशु सेखर बल ने मृतकों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि चार संविदा कर्मचारी निजी कंपनी स्टार कंस्ट्रक्शंस द्वारा लगाए गए थे।

इस मामलें में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी जाँच पड़ताल की है। पुलिस अफसरों के मुताबिक राउरकेला के स्टील प्लांट के कोल केमिकल डिपार्टमेंट में चार मज़दूर मेंटेनेंस के काम में लगे थे। इस दौरान जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के रिसाव की वज़ह से इन चार मजदूरों की हुई।

भैयाजी ये भी पढ़े : धान पर ट्वीटर संग्राम, रमन बोले-वादा कांग्रेस का, पूरा करे भाजपा ! कांग्रेस ने पूछा…

राउरकेला के एसपी मुकेश कुमार भामू ने कहा कि घटना सुबह की है, अभी तक यह पता नहीं चला है कि गैस रिसाव कैसे हुआ। इधर प्लांट के सीईओ दीपक चतराराज ने मृतक श्रमिकों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Steel plant में इनकी गई जान

घटना में मृतकों की पहचान गणेश चंद्र पैला (55), रवीन्द्र साहू (59), अभिमन्यु साह (33) और ब्रम्हानंद पांडा (51) के रूप में की गई। वही इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है।