spot_img

ईरानी डेरा का सरगना यासीन अली गिरफ़्तार, गांजा-चरस की डील करने पहुंचा था…

HomeCHHATTISGARHईरानी डेरा का सरगना यासीन अली गिरफ़्तार, गांजा-चरस की डील करने पहुंचा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के ईरानी डेरा का सरगना यासीन अली को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यासीन को पंडरी थाना क्षेत्र में गांजे और चरस के लिए सौदा करने पहुंचा था। उसी दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा और चरस भी बरामद किया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : स्कुल गर्ल का बनाया अश्लील वीडियों, वायरल करने की दी धमकी और…

सिविल लाइन सीएसपी नसर सिद्धकी ने इस मामलें में जानकारी देते हुए कहा कि सिविल लाइन थाना के हिस्ट्रीशीटर यासीन अली पंडरी थाना के दलदल सिवनी स्थित विज्ञान भवन के पास चरस और गांजे की डील करने के लिए पहुंचा था।

इस बात की सूचना साइबर टीम को लगी, जिसके बाद यासीन की गिरफ्तारी के लिए रणनीति तैयार की गई। तगड़ी घेराबंदी और मुस्तैदी के साथ यासीन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उसकी खोजबीन कर मौके से उसे गिरफ्तार किया गया है।

यासीन अली पुलिस को देख लगा भागने

यासीन ने जैसे ही पुलिस टीम को अपने नज़दीक आते देखा वो गिरफ्तारी के डर से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन चारों तरफ से तगड़ी घेराबंदी कर पुलिस पार्टी ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

आरोपी के कब्जे से 5 किलो गांजा और 335 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए आंकी जा रही है। गौरतलब है कि यासीन सिविल लाइन थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बिलासपुर पुलिस के “अर्पण” से लौटी ख़ुशी, 50 लाख के मोबाईल लोगों को लौटाए…

चरस-गांजा नशे के कारोबार के अलावा यासीन सट्टा और जुआ खिलाने के लिए भी मशहूर है। सिविल लाइन के आलावा शहर भर के थानों में यासीन के खिलाफ दर्जनों अपराध दर्ज है। कई बार उसे जेल भी हो चुकी है।