spot_img

बिलासपुर पुलिस के “अर्पण” से लौटी ख़ुशी, 50 लाख के मोबाईल लोगों को लौटाए…

HomeCHHATTISGARHBILASPURबिलासपुर पुलिस के "अर्पण" से लौटी ख़ुशी, 50 लाख के मोबाईल लोगों...

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के अभियान “अर्पण” के ज़रिए आज सैकड़ों चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने इस अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद आज सैकड़ों लोगो को इसका लाभ मिला।

एसपी अग्रवाल ने वर्ष 2020 में सभी गुम / चोरी हुए मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी जुटा कर इसके लिए एक अभियान चलाया। इसी अभियान का नाम था अर्पण।

भैयाजी ये भी देखे : संजय रक्सेल : नशे का धंधा चलाने के लिए बनाया बच्चों का गैंग, जाँच में जुटी पुलिस

इस पुरे अभियान में साइबर सेल की भूमिका काफी अहम रही। जिसके प्रभारी कलीम खान थे। कलीम के नेतृत्व में ये अभियान चलकर चोरी और गुम हुए मोबाईल की तलाश की गई।

इनकी पूरी टीम ने देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में से 10 दिनों में 130 से ज़्यादा मोबाइल फोन बरामद किए, जिसकी कुल कीमत 50 लाख रुपए से ज़्यादा की थी।

इन मोबाईल फोन्स को शनिवार को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के हाथों लौटाया गया।

“अर्पण” के लिए बनी ये टीम

साइबर सेल प्रभारी कलीम खान, उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी, उप निरीक्षक मनोज नायक, उपनिरीक्षक अजय बारे के नेतृत्व में साइबर सेल की एक विशेष टीम तैयार की गई।

भैयाजी ये भी देखे : बड़ी ख़बर : सौरव गांगुली को कार्डिएक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती

इस विशेष टीम में आरक्षक मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, दीपक यादव, राकेश बंजारे, सोनू पाल, तदबीर पोर्ते, धर्मेंद्र साहू, संतोष यादव, ईश्वरी कश्यप और विकास कुमार शामिल थे।