spot_img

मालेगांव विस्फोट मामले में नहीं हुई सुनवाई, सांसद प्रज्ञा ने मांगी छूट

HomeNATIONALCRIMEमालेगांव विस्फोट मामले में नहीं हुई सुनवाई, सांसद प्रज्ञा ने मांगी छूट

मुंबई। साल 2008 मालेगांव विस्फोट (Malegaon blast) मामले में होने वाली सुनवाई आज भी टल गई। NIA की विशेष कोर्ट ने सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।

इस दौरान भाजपा सांसद और मामले में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से अदालत में रोज उपस्थिति होने से छूट मांगी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बलौदाबाजार में डी पुरंदेश्वरी का ज़ोरदार स्वागत, कहा-छत्तीसगढ़ मेरा मायका

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस निवेदन पर कोर्ट ने उन्हें अपने वकील के ज़रिए इस संबंध में एक आवेदन दाखिल करने कहा है। इसके साथ ही कोर्ट ने पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर हाज़री होने कहा है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज विशेष एनआईए अदालत के सामने पेश होने के लिए मुंबई पहुंची थी। कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट (Malegaon blast) मामले में सभी आरोपियों को आज सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था।

जिसके बाद अपने इलाज़ के दौरान प्रज्ञा चिकित्स्कीय सलाह के साथ मुंबई पहुंची थी। कोर्ट में पेश न होने के आरोप पर प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी बिमारी का हवाला दिया।

उन्होंने इस दौरान मीडिया से चर्चा कर कहा कि “इससे पहले वाली तारीख़ पर मैं एम्स में भर्ती थी। मैं इलाज करवा रही हूं, मुझे कई तकलीफें हैं जो कांग्रेस की देन है।”

Malegaon blast में सात पर आरोप

8 सितम्बर 2008 को महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में हुए बम धमाकों को भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण आतंकवादी घटनाओं में से एक माना जाता है।

ये धमाके एक मुस्लिम कब्रगाह में हुए जिसमें कम से कम 30 जाने गईं और कोई 125 लोग घायल हो गए।

भैयाजी ये भी पढ़े : नैंसी पेलोसी बनी चौथी बार अमेरिका की हाउस स्पीकर, कहा-ये आखरी कार्यकाल

इसी मामलें में अक्टूबर 2018 में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ आतंकवाद के मामले में आरोप तय किए थे।