spot_img

बलौदाबाजार में डी पुरंदेश्वरी का ज़ोरदार स्वागत, कहा-छत्तीसगढ़ मेरा मायका

HomeCHHATTISGARHबलौदाबाजार में डी पुरंदेश्वरी का ज़ोरदार स्वागत, कहा-छत्तीसगढ़ मेरा मायका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी (D Purandeshwari) आज बलौदाबाजार दौरे पर है। वही उनके साथ पहुंचे प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन मुंगेली पहुंचे है। इन दोनों नेताओं का छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत सत्कार किया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में बोले मोदी, टॉप 50 देशों में भारत, रिसर्च पर ज़ोर…

कहीं पुष्प वर्षा, तो कहीं आतिशबाज़ी। कहीं पारम्परिक नरियों के ज़रिए भी दोनों नेताओं का इन जिलों के दौरे के दौरान स्वागत किया गया।

राजधानी रायपुर से लेकर बलौदाबाजार पहुंचने तक हुए ज़ोरदार स्वागत के बाद भाजपा की दिग्गज नेत्री ने छत्तीसगढ़ को अपना मायका सा बताया।

डी पुरंदेश्वरी (D Purandeshwari) ने कहा कि “मुझे ऐसा लगता है…बलौदाबाजार व छत्तीसगढ़ मेरा मायका बन गया है।”

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बलौदाबाजार प्रवास के दौरान पलारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भी ज़ोरदार स्वागत किया। आतिशबाज़ी और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत कर जोशीला स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के आगमन से समूचे बलौदाबाजार भाजपा कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा देखते ही बनी है।

इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन का भी मुंगेली में भव्य स्वागत किया। नबीन के स्वागत में विभिन्न समाजिक संगठनों ने लोक नृत्य के माध्यम से अद्भुत स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

स्वागत के दौरान सांसद अरुण साव, विधायक पुन्नालाल मोहिले, जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक व वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं का हुजूम नज़र आया। इसके पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी नितिन का मुंगेली प्रवास के दौरान नांदघाट में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था।

D Purandeshwari का स्वागत

गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्दश्वरी आज बलौदाबाजार जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठके ले रही है। प्रदेश प्रभारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मौजूद है। पुरेन्दश्वरी मंगलवार को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगी।

वहीं प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन आज मुंगेली जिले में भाजपा जिला कार्यालय में विभन्न स्तर की बैठके लेकर कार्यकर्ताओं को टटोल रहे है। सह प्रभारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय प्रवास कार्यक्रम में साथ रहेंगे तथा मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी उपस्थित है। 05 जनवरी 2021 को बेमेतरा जिले में नितिन नबीन दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।