spot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, प्रधानमंत्री मोदी सहित राहुल गांधी ने जताया शोक

HomeNATIONALCOUNTRYपूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, प्रधानमंत्री मोदी सहित राहुल गांधी...

दिल्ली / पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय वे लंबे समय से बीमार थे। पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में 21 मार्च, 1934 को जन्मे  सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने  सिंह के निधन पर शोक जताया है।

भैयाजी ये भी देखे –बड़ी खबर : भारत में “कोविशिल्ड” को मिली मंज़ूरी, इमरजेंसी इस्तेमाल…

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेसी नेता बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, सिंह गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

भैयाजी ये भी देखे-Viral Video : सपना के गानों पर थिरके जवान, ऐसे मनाया…

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, सरदार बूटा सिंह के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

बूटा सिंह कहे जाते थे गाँधी परिवार के खास

गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे सरदार  सिंह ने भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के अलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह को दलितों का मसीहा कहा जाता था।

भैयाजी ये भी देखे-नए साल पर पीएम मोदी के हाथों छः राज्यों को मिला…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह जी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ देश की एक राजनीतिक क्षति है।उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर शोकाकुल परिवार को हिम्मत दे।