spot_img

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा के “चाणक्य” बदले, इन्हे मिली जिम्मेदारी

HomeCHHATTISGARHBig Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा के "चाणक्य" बदले, इन्हे मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के “चाणक्य” बदल दिए गए है। सूबे की जिम्मेदारी से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सौदान सिंह (Saudan Singh) को अलविदा कहने का फरमान ज़ारी कर दिया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन, सिंहदेव बोले-मैं हूँ वालंटियर

संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नड्डा ने छत्तीसगढ़ भाजपा की इकाई में अहम भूमिका निभा चुके सौदान सिंह को हटा दिया गया है। साल 2020 के आखिरी दिन सौदान (Saudan Singh) की छत्तीसगढ़ से विदाई की इस खबर से कई भाजपाई दिग्गजों को झटका लगा है।

BJP List
BJP List

बहरहाल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे सौदान सिंह को अब हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनका केंद्र चंडीगढ़ होगा।

Saudan Singh की जगह इन्हे मिली जिम्मेदारी

वही छत्तीसगढ़ के लिए अब सौदान सिंह की जगह नए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रकाश का केंद्र भोपाल होगा, जहां से वे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल पर भाजपा की राजनैतिक क्रियाकलापों को संपादित करने का दायित्व निभाएंगे। वही सूबे की राजनीति में रणनीति तैयार करेंगे।

इसके अलावा वी सतीश को संसदीय कार्यालय समन्वयक, एससी एसटी मोर्चा समन्वयक, विशेष संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने किया है।