spot_img

Christmas : चर्च पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मसीही समाज को दी शुभकामनाएं

HomeCHHATTISGARHChristmas : चर्च पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मसीही समाज को दी शुभकामनाएं

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश और देशभर में क्रिसमस (Christmas) की धूम है। क्रिसमस पर हर गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहाँ मसीही समाज के लोगों ने प्रभु प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना कर अपनी खुशियां मांगी।

रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल चर्च में क्रिसमस (Christmas) पर आयोजित प्रार्थना सभा में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। बघेल न सिर्फ प्रभु की प्रार्थना में शामिल हुए, उन्होंने मसीही समाज समेत सभी को ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रभु यीशु से सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए हमें प्रेम, दया, करूणा और सेवा का मार्ग दिखाया। आज एक महान दिन है, आज ईश्वर की दया, प्रेम और करूणा के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने आचरण में अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग परंपरागत रूप से प्रेम, सौहार्द्र, भाई-चारे, करूणा और दया के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। हम जिस छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखते है, वह इन्हीं गुणों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ होगा।

Christmas केक काट कर किया सेलिब्रेट

मुखिया भूपेश बघेल ने इस मौके पर केथेड्रल में उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर क्रिसमस (Christmas) सेलिब्रेट किया। चर्च में उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु की प्रार्थना की। चर्च के गायन दल ने कैरोल गीत प्रस्तुत किए। सेन्ट पॉल केथेड्रल में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर क्रिसमस की खुशियां मनाई गई।

पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल और सचिव केनस नायक ने मुख्यमंत्री को ‘‘छत्तीसगढ़ी बाइबिल: नवा नियम‘‘ की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने बाइबिल के राजभाषा छत्तीसगढ़ी में अनुवाद की जानकारी मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जॉन राजेश पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी।