spot_img

मोतीलाल वोरा की स्मृति शेष…राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

HomeCHHATTISGARHमोतीलाल वोरा की स्मृति शेष...राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

दुर्ग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा (Motilal Vora) की अब स्मृतियाँ शेष रह गई है। दुर्ग में आज पुरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

दुर्ग के शिवनाथ नदी के किनारे मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान और रीति रिवाज के साथ हुआ। वोरा के बड़े सुपुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी।

भैयाजी ये भी पढ़े : Big News : मोतीलाल वोरा को दी गई सलामी, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सैकड़ों दिग्गज राजनेता मौजूद रहे।

दिल्ली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुकुल वासनिक भी उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया।

वोरा (Motilal Vora) की अंत्येष्टि में प्रदेश सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव, रवींद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू समेत कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी और विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इसके आलावा छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत भाजपा से भी तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें भारी मन से अलविदा कहा।

Motilal Vora का कल हुआ था निधन

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल (Motilal Vora) वोरा का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हुआ था। दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

उनके निधन से राजनितिक जगत में शोक की लहर है। मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। वहीं उन्होंने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल का भी दायित्व निभाया था।

भैयाजी ये भी पढ़े : वोरा के निधन के बाद भावुक हुए भूपेश, लिखा-“मैंने उनसे राजनीति का ककहरा सीखा”

वोरा केंद्र सरकार में भी स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसी अहम ज़िम्मेदारी संभाल चुके थे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया।