spot_img

बड़ी ख़बर : बस्तर में बनेगा सिंथेटिक फुटबॉल मैदान, केंद्र ने दी स्वीकृति

HomeCHHATTISGARHबड़ी ख़बर : बस्तर में बनेगा सिंथेटिक फुटबॉल मैदान, केंद्र ने दी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर अब खेल कूद के लिए भी जाना जाएगा। अब बस्तर जिले में भी सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड (Football ground) बनेगा।

राज्य सरकार की पहल पर केंद्र सरकार ने बस्तर को ये बड़ी सौगात दी है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक बनाने की मंज़ूरी भी केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दे दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी खबर : अंबिकापुर में इंडोर हॉल और महासमुंद में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक

इन दोनों प्रस्ताव पर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय खेल मंत्रालय से लगातार संवाद किया था। साथ ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भी इस मामलें में लगातार प्रयास किए है।

जानकारी के मुताबिक़ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड (Football ground) बनाया जाएगा। इसके साथ ही रनिंग ट्रेक निर्माण भी किया जाएगा।

जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान और रनिंग ट्रेक बन जाने से बस्तर संभाग की खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी।

Football ground से मिलेगी मदद

गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड (Football ground) और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने इसे स्वीकृति दे दी है।

इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने ख़ुशी जाहिर करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : विधानसभा : किसान आत्महत्या पर हंगामा, कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे।

गौरतलब है कि अंबिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए तथा महासमुंद में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी अक्टूबर महीने में मिली थी।