spot_img

बड़ी खबर : अंबिकापुर में इंडोर हॉल और महासमुंद में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक

HomeCHHATTISGARHबड़ी खबर : अंबिकापुर में इंडोर हॉल और महासमुंद में बनेगा सिंथेटिक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल को और आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक और सार्थक कदम उठाया है। राज्य सरकार की पहल पर भारत सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत दो बड़ी योजनाओं के लिए मंज़ूरी दी गई है।

अब अंबिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण तथा महासमुंद में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण किया जाएगा। ये दोनों प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार को भेजे गए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने अंबिकापुर में मल्टीपरपज इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए तथा महासमुंद में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों तथा खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।