spot_img

अच्छी ख़बर : भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है Covid-19 का वैक्सीनेशन

HomeNATIONALअच्छी ख़बर : भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है Covid-19...

नई दिल्ली। Covid-19 के वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि “भारत में Covid-19  का टीकाकरण जनवरी महीने में शुरू किया जा सकता है।”

          डॉ हर्षवर्धन ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “हमारी तैयारियों और वैज्ञानिकों की मेहनत को देखते हुए व्यक्तिगत रूप से मेरा ये विचार है कि जनवरी के महीने में भारत में लोगों का पहला कोरोना का टीका लगाया जा सकता है।”
     उन्होंने कहा कि जिन वैक्सीन के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल पर स्वीकृति मांगी है, उनका विश्लेषण हमारी ड्रग रेगुलेटर द्वारा किया जा रहा है।

Covid-19 पर रिसर्च ज़ारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि Covid-19 और उसके बेहतर तथा सुरक्षित उपचार पर लगातार भारत रिसर्च कर रहा है। दूसरे देशों की अपेक्षा भारत ज्यादा मजबूत स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता वैक्सीन सुरक्षित, प्रभावकारी और बेहतर असर हो। उन्होंने कहा कि देश के तमाम वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक पूरी टीम भारतीय वैक्सीन पर काम कर रही है।

Covid-19 वैक्सीन के 30 करोड़ डोज़

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अगले छह-सात महीनों में भारत के पास 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने की कैपेसिटी हम डेवलप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में Covid-19 के छह वैक्सीन अभी अलग-अलग लेवल पर ट्रायल में है। जिसमें इनमें स्पुतनिक वी, कोविशील्ड, कोवैक्सीन, ज़ायकोव-डी, एनवीएक्स-cov2373 और एक वैक्सीन रीकम्बाइंड प्रोटीन एंटीजन बेस्ड है।