spot_img

सरकार के दो साल पर विष्णुदेव का तंज़, कहा-विकास में बाधक कांग्रेस सरकार…

HomeCHHATTISGARHसरकार के दो साल पर विष्णुदेव का तंज़, कहा-विकास में बाधक कांग्रेस...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल को विफल और छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बताया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : बड़ी ख़बर : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक कल, दो साल पुरे होने पर सौग़ातों की उम्मीद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि जिस कलेवर, जिस फ्लेवर और जिस अंदाज में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से गंगा जल की कसम खा कर लुभावने वादे किए थे, वे सभी कसमें वादे सरकार के 2 साल में ही झूठे साबित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के 2 साल निराशाजनक ही नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित बदलापुर से ओतप्रोत, अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने में बीते हैं।

प्रदेश की जनता आज इस बात को महसूस कर रही हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विकास करने, नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने वाली नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के विकास में बाधक की भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल को शून्य बताया हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय (Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश सरकार को 2 साल में विफलता, बदलापुर, राजनीति से प्रेरित, विकास में बाधक और छत्तीसगढ़ का अहित करने वाली सरकार बताया हैं।

Vishnu Deo Sai ने दी नसीहत

विष्णुदेव देव ने प्रदेश सरकार, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके पूरे मंत्री मंडल और कांग्रेस के नेताओं को झूठी वाह वाही लूटने से बचने की नसीहत दी हैं।

उन्होंने कहा कि 2 साल में एक भी ठोस योजना, एक भी दूरगामी योजना, छत्तीसगढ़ के हित में धरातल पर उतार पाने में विफल रही। 2 साल में भूपेश सरकार की नीति व विजन क्या है स्पष्ठ नहीं हैं।

छल कपट के लिए मांगे माफ़ी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव (Vishnu Deo Sai) साय ने कहा कि 2 साल में प्रदेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, मजदूरों सभी का अहित किया हैं।

भैयाजी ये भी पढ़े : Breaking News : इनकम टैक्स में 8 हज़ार करोड़ का भुगतान पेंडिंग

छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग को ठगने और छलने वाली प्रदेश सरकार को 2 साल की उपलब्धि का झूठा ढिंढोरा पीटने के बजाए अपनी नाकामी और छल कपट के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।