spot_img

2022 में यूपी कूच की तैयारी में आम आदमी पार्टी, बीजेपी ने दिया खुला चैलेंज, जानिए

HomeNATIONALCOUNTRY2022 में यूपी कूच की तैयारी में आम आदमी पार्टी, बीजेपी ने...

दिल्ली /यूपी और दिल्ली की राजनीतिक हलचल अब तेज होती दिखाई दे रही है। दरअसल जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी उत्तरप्रदेश में सरगर्मी बढ़ती नज़र आ रही है।केजरीवाल ने कहा था कि उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है।

जिसके बाद बीजेपी ने खुलकर कटाक्ष करना शुरू कर दिया है जिसके जवाब में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कल जैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि AAP उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी, तो 70 सालों में पहली बार यूपी के नेताओं ने स्कूल और अस्पताल की बात करना शुरू की। उनके मुंह से स्कूल और अस्पताल की बात निकलना शुरू हुई।

भैया जी ये भी देखे –बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, फूंकी आधा दर्जन गाड़ियां…

2022 के विधानसभा की आप ने की है तैयारी

उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों ने कहा कि वो दिल्ली स्कूल मॉडल बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस करना चाहते हैं। उन्होंने आकर यूपी के स्कूल देखने की चुनौती भी दी है। मुझे दोनों चुनौतियां स्वीकार है। मैं यूपी के शिक्षा मंत्री को बता दूं कि मैं बहस करने के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं। आप बता देना की योगी जी से बहस करनी है या उपमुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री से। मुझे समय और जगह भी बता दीजिए। हम खुली चर्चा करेंगे यूपी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर: दिल्ली के उपमुख्यमंत्रीउत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के​ लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है?

2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवालआज उत्तर प्रदेश को प्रगति की राह पर चलने से गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेता रोक रहे हैं। आज यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है और वो केवल आम आदमी पार्टी के पास है: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल