spot_img

स्वामी आत्मानंद के नाम पर खुलेंगे 100 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल

HomeCHHATTISGARHस्वामी आत्मानंद के नाम पर खुलेंगे 100 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद के नाम पर 100 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल (English Medium School) खोलने का ऐलान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है।

सीएम भूपेश ने चिरमिरी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शुभारंभ के दौरान ये घोषणा की है।

भैयाजी ये भी पढ़े : Big News : स्वामी आत्मानंद के नाम पर संचालित होंगे प्रदेश के अंग्रेजी मीडियम स्कुल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के बच्चों की पढ़ाई के लिए अगले एक साल में एक सौ नये इंग्लिश मीडियम स्कूल और शुरू किए जाएंगे।

बघेल ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के भी अंग्रेजी मीडियम (English Medium School) के अच्छे स्कूलों में पढ़ने और आगे बढ़ने के सपने को साकार करना सरकार की प्राथमिकताओं में है।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह स्कूल मसूरी और देहरादून के स्कूलों की तरह विकसित हो सकता है। चिरमिरी की आबो हवा और प्राकृतिक सौंदर्य इसके लिए बहुत अनुकूल है। परिसर में सुविधाओं को बढ़ाकर हम इसे एक अच्छे पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल की तरह विकसित कर सकते हैं।

English Medium School की लागत साढ़े 4 करोड़

चिरमिरी में अंग्रेजी माध्यम के इस स्कूल को डीएमएफ मद से 4 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। इस स्कुल में 1 प्राचार्य कक्ष, 1 स्टाफ कक्ष, 12 अध्यापन कक्ष, 1 हॉल, मध्यान्ह भोजन हेतु रसोई घर सहित 1 हॉल, पृथक-पृथक प्रयोगशाला बनाए गए है।

भैयाजी ये भी पढ़े : BHAIYAJI SPECIAL: शिक्षा विभाग के जिम्मेदार आधी अधूरी तैयारी से कराएंगे, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल का शुभारंभ

इसके आलावा पुस्तकालय, कम्प्यूटर, शौचालय, युरिनल, पेयजल व्यवस्था हेतु रनिंग वाटर, लगभग 5 एकड़ परिसर का खेल मैदान एवं अहाता, 50 सीटर सर्वसुविधायुक्त छात्रावास जिसमें अधीक्षक कक्ष, अतिथि कक्ष शामिल है।