spot_img

Big News : बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सुमों के उड़े परख़च्चे…

HomeCHHATTISGARHBASTARBig News : बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सुमों के...

बीजापुर। बीजापुर इलाकों में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में एक यात्री गाड़ी चपेट में आई है। IED ब्लास्ट के दौरान टाटा सूमो कार के परखच्चे उड़ गए।

हालाँकि इस ब्लास्ट में ड्राइवर और ग्रामीण को मामूली चोटें आई है। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ बासागुड़ा थानक्षेत्र से 2 किमी दूर राजपेटा में ये घटना हुई है।

भैयाजी ये भी पढे : IED BLAST : दंतेवाड़ा में चार IED बम बरामद, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

IED ब्लास्ट की सुचना के बाद पुलिस दल रवाना

IED ब्लास्ट की सुचना के बाद मौके के लिए पुलिस दल भी रवाना किया गया, जहां वे आस-पास में सर्चिंग अभियान भी चलाएंगे। IED ब्लास्ट का ये पूरा मामला बासागुड़ा थानक्षेत्र का बताया जा रहा है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

इधर बीजापुर के ही गंगालूर में आज नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या की खबर भी सामने आई है। गंगालूर क्षेत्र के गोंगला गाँव की घटना बताई जा रही है। जहाँ नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर गांव में शव फेंक दिया है।

भैयाजी ये भी पढे : Big News : IED ब्लास्ट के बाद नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

इस मामलें पर एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि माओवादियों द्वारा गंगालूर क्षेत्र के गोंगला गाँव में एक ग्रामीण की हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना मिली है। इस मामलें में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुई है, हम जाँच कर रहे है।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों द्वारा लगायी गई आईईडी की चपेट में दो जवान (jawans)और 5 अधिकारी आ गए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। यह घटना रहा है कि बुर्कापाल कैंप से महज 6 किलोमीटर दूरी पर हुई थी। जिसमें नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आकर कोबरा 206 बटालियन के जवान घायल हो गए। इस घटना की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की थी।