spot_img

Big News : IED ब्लास्ट के बाद नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

HomeCHHATTISGARHBASTARBig News : IED ब्लास्ट के बाद नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट के साथ ही घेराबंदी कर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी की है। जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में सुरक्षा बल की टीम ने भी गोलियां बरसाई है।

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर भी है। वहीं सुरक्षा बलों के 2 जवान भी IED ब्लास्ट में घायल हुए है।

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के गोलकुंडा पहाड़ी में ये ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में सर्चिंग पर निकले डीआरजी, सीएएफ, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस बल की एक संयुक्त टुकड़ी फंसी थी। ब्लास्ट से 2 जवान घायल हो गए, इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की, तत्काल संभलते हुए जवानों की टुकड़ी ने भी माओवादियों पर फायरिंग की और 1 माओवादियों को मार गिराया है।

वही इस मुठभेड़ में बाकी नक्सली भाग खड़े हुए। जिसके बाद सर्चिंग अभियान में मारे गए नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही विस्फोटक सामग्री, हथियार समेत अन्य सामान भी ज़प्त किया गया है। इस पुरे मामलें की पुष्टि बीजापुर एसपी कमललोचन कश्यप ने की है।