spot_img

Naxal Breaking : दंतेवाड़ा में IED बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी

HomeCHHATTISGARHBASTARNaxal Breaking : दंतेवाड़ा में IED बरामद, नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा...

दंतेवाड़ा। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सूरनार और टेटम की पहाड़ियों के बीच नक्सलियों ने 10 किलो का IED लगा रखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची DRG की एंटी बम स्क्वाॅड की टीम ने सजगता दिखाते हुए उसे बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव ने IED बरामद करने की पुष्टि की है।

इस तरह मिली IED की सूचना
पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि सूरनार और टेटम की पहाड़ियों के बीच नक्सलियों ने IED लगा रखा है। खबर मिलते ही डीआरजी की टीम अपने एंटी बम स्क्वाॅड के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद वहां सर्चिंग के दौरान IED को बरामद किया गया। यह IED एक प्रेशर कुकर बम था। जिसका वजन तकरीबन 10 किलोग्राम बताया गया। इसके बाद उसको वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। कुछ दूरी पर एक निर्जन स्थान में उसे ले जाकर डिफ्यूज कर दिया गया।

भैयाजी ये भी पढ़े : वन अधिकारों की मान्यता देने वाला अग्रणी राज्य बना “छत्तीसगढ़”

लोन वर्राटू का एक फायदा ये भी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोन वर्राटू अभियान जब से शुरू हुआ है। ग्रामीणों का पुलिस और प्रशासन में विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। जो ग्रामीण कभी नक्सलियों के कहने पर सड़कों के अंदर आईईडी इंप्लांट किया करते थे। वही अब पुलिस को इसकी सूचना देने लग गए हैं। उनको अक्सर पता हो जाता है कि किस नक्सली ग्रुप ने कहां आईईडी इंप्लांट किया है? बस जैसे ही वे वहां से हटते हैं पुलिस और डीआरजी को सूचना मिल जाया करती है।