spot_img

धान खरीदी केंद्र पहुंचे खाद्यमंत्री अमरजीत भगत, पूजा-पाठ कर की खरीदी की बोहनी

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी केंद्र पहुंचे खाद्यमंत्री अमरजीत भगत, पूजा-पाठ कर की खरीदी की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी के धरसींवा इलाके में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) ने खरीदी केंद्र पहुंचकर पूजा पाठ किया है।

भगत ने विधिवत पूजा के बाद धान खरीदी अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद आज से प्रदेश में 2 हजार 305 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू की गई। सरकार ने इस बार 257 नए धान खरीदी केन्द्र भी बनाए हैं।

भैयाजी ये भी पढे : रायपुर में धान खरीदी, अब तक किसानों को नहीं जारी हुआ टोकन

खाद्यमंत्री अमरजीत भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) धरसींवा के ग्रामीण सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूजा-पाठ कर धान खरीदी केंद्र का जायज़ा लिया, साथ ही तैयारियों को बारीकी से परखा।

खाद्य मंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “प्रदेश के किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज से प्रदेश भर में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। सरकार ने खरीदी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी है। खरीदी की शुरूआत होने से किसान आज बेहद खुश है।

मंत्री भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) ने कहा कि “किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने चाहिए इसके लिए सभी को दिशा निर्देश दिया गया है। सरकार ने इसके लिए एक निगरानी समिति बनाई जो खरीदी केंद्रों में सरप्राइज़ चेकिंग कर सुविधाओं को परखने का काम करेगी।”

भैयाजी ये भी पढे : धान खरीदी : ढाई लाख नए किसान रजिस्टर्ड, 21 लाख 47 हज़ार बेचेंगे धान

उन्होंने कहा कि “धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए भी राज्य की सीमाओं पर खाद्य विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात है।”

90 लाख मीट्रिक टन की होगी धान खरीदी

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत (Food Minister Amarjeet Bhagat) ने कहा कि इस बार 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य भूपेश सरकार ने रखा है। वर्ष 2019-20 में 18.38 लाख किसानों से 83.94 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई थी।