spot_img

धान खरीदी : ढाई लाख नए किसान रजिस्टर्ड, 21 लाख 47 हज़ार बेचेंगे धान

HomeCHHATTISGARHधान खरीदी : ढाई लाख नए किसान रजिस्टर्ड, 21 लाख 47 हज़ार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले साल की अपेक्षा धान (Paddy purchase) की बिक्री के लिए तकरीबन ढाई लाख़ नए किसान पंजीकृत हुए है। इन आंकड़ों के साथ अब प्रदेश में धान खरीदी (Paddy purchase) के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या 19 लाख से बढ़कर 21 लाख 47 हजार हो गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : 90 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य, मिलर्स से लेगी सवा लाख बारदाना

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि किसान सहजता से अपने गांव के नजदीक के केन्द्रों में धान का विक्रय कर सकें। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 103 नये धान (Paddy purchase) खरीदी केन्द्र खोलने की स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन नवीन धान खरीदी केन्द्रों के खुलने से किसानों को सहूलियत होगी और उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना होगा। नवीन धान खरीदी केन्द्रों में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू किए जाने की तैयारियां की जा रही है।

Paddy purchase खरीदी के लिए 103 नये केन्द्र

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय से नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोलने की अनुमति के लिए जारी आदेश के अनुसार राज्य के रायपुर जिले के ग्राम निलजा, पारागांव और ग्राम देवरी-परसकोल में नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की स्वीकृति दी गई है।

भैयाजी ये भी पढ़े : धान खरीदी : नियुक्त हुए नोडल अधिकारी, उपार्जन एवं पर्यवेक्षण की करेंगी निगरानी

इसी प्रकार राजनांदगांव जिले के ग्राम कररेगांव, कोडेकसा, गातापार, रंगकतेरा, चारभाठा और भोजटोला। दुर्ग जिले के ग्राम कचांदुर एवं नंदिनीखुदनी में नए खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। इनके साथ ही प्रदेशभर में कुल 103 नये केन्द्र खोलने का आदेश ज़ारी कर दिया गया है।