spot_img

अमिताभ जैन ने संभाला पदभार, ऐसा रहा असिस्टेंट कलेक्टर से सीएस तक का सफ़र

HomeCHHATTISGARHअमिताभ जैन ने संभाला पदभार, ऐसा रहा असिस्टेंट कलेक्टर से सीएस तक...

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 1989 बेच के अधिकारी अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया। जैन राज्य के 12 वें मुख्य सचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया है।

राज्य शासन द्वारा निवर्तमान मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल के सेवानिवृत्त होने के बाद अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) को मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

भैयाजी ये भी पढ़े : जानिए : छत्तीसगढ़ में कब, कौन बना मुख्य सचिव, कितने दिन का रहा कार्यकाल…

गौरतलब है कि अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) छत्तीसगढ़ राज्य के है। वे केन्द्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में मिनिस्टर (आर्थिक) भी रह चुके है, जहां उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने का काम किया।

जैन की स्कूल की पढ़ाई बालोद जिले के दल्ली राजहरा से हुई है। अविभाजित मध्यप्रदेश में 11वीं बोर्ड में वे टाॅपर रहे है। रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जैन ने एमटेक किया है।

आईएएस के रूप में अमिताभ जैन की पहली पोस्टिंग अविभाजित मध्यप्रदेश के जबलपुर में असिस्टेंट कलेक्टर लैंड रेवेन्यू मजिस्टेट के रूप में हुई। इसके बाद वे नीमच, सरगुजा, ग्वालियर में विभिन्न प्रशासनिक पदों का दायित्व संभाला। इसके बाद जैन राजगढ़, छतरपुर और होशंगाबाद जिले के कलेक्टर रहे।

भैयाजी ये भी पढ़े : Big Breaking : भूपेश सरकार का मंडल के बाद अमिताभ पर भरोसा, बने मुख्य सचिव…

अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) रायपुर जिले के दो बार कलेक्टर रहे। जैन इसके बाद छत्त्तीसगढ़ शासन में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के दायित्वों का बड़ी ही कुशलता के साथ निर्वहन किया है।