spot_img

जानिए : छत्तीसगढ़ में कब, कौन बना मुख्य सचिव, कितने दिन का रहा कार्यकाल…

HomeCHHATTISGARHजानिए : छत्तीसगढ़ में कब, कौन बना मुख्य सचिव, कितने दिन का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को 20 बरस पुरे हो गए है। इन बीस सालों में सूबे में अफसरों की कमान (chief secretary) सम्हालने की जिम्मेदारी अब तक 11 IAS अफसरों को मिल चुकी है। आज 12 मुख्यसचिव के तौर पर अमिताभ जैन की नियुक्ति की गई। इस नियुक्ति के साथ ही 13 IAS अफसरों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यसचिव (chief secretary) की नियुक्ति को लेकर कभी कोई पशोपेश का सामना सरकारों को नहीं करना पड़ा। राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए सबसे वरिष्ठ IAS अरुण कुमार प्रदेश के पहले मुख्य सचिव नियुक्त हुए। अरुण कुमार की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2003 तीन तक रहा।

भैयाजी ये भी पढ़े : Transfer Breaking : भैयाजी की खबर पर मुहर, सीएस के बाद बदले 13 IAS के प्रभार

अरुण के बाद एसके मिश्रा को 31 जनवरी 2003 को छत्तीसगढ़ का मुख्यसचिव (chief secretary) बनाया गया। मिश्रा 30 जून 2004 तक बतौर सीएस काम कर रिटायर्ड हुए है।

मिश्रा के बाद एके विजयवर्गीय 01 जुलाई 2004 से 07 नवंबर 2005, आरपी बगई 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007, शिवराज सिंह 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008 बनाए गए थे।

इसके बाद पी.जाय उम्मेन को 31 जुलाई 2008 को चीफ़ सेक्रेटरी के रूप में तैनाती दी गई थी। उम्मेन ने राज्य निर्माण के बाद सबसे लंबे समय तक काम करने वाले मुख्य सचिव (chief secretary) बने। उम्मेन का कार्यकाल 07 फरवरी 2012 को खत्म हुआ। उम्मेन के बाद सुनील कुमार 07 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014 तक़रीबन दो साल सीएस रहे।

इसके बाद छत्तीसगढ़ कैडर के विवेक ढांढ को प्रशानिक मुखिया की जिम्मेदारी सौपी गई। ढांढ ने उम्मेन का रिकार्ड तोड़ते हुए 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018 सर्वाधिक समय तक मुख्य सचिव रहने का रिकार्ड क़ायम किया।

अजय को हटा सुनील को सौपा पद

साल 2018 में चुनाव हुए जिसमे कांग्रेस की सरकार बनी। भाजपा की सरकार ने बतौर मुख्य सचिव अजय सिंह को 11 जनवरी 2018 में नियुक्त किया था। सियासी फेरबदल के बाद अजय को भूपेश सरकार ने 02 जनवरी 2019 हो हटा दिया।

अजय को हटाकर भूपेश सरकार ने सुनील कुजूर को 02 जनवरी 2019 को जिम्मेदारी दी। सुनील 31 अक्टूबर 2019 तक पद पर रहे। जिसके बाद आरपी मंडल 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक मुख्यसचिव रहे।

मंडल के काम की हुई तारीफ़

पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्य़क्षता में सीएम हाउस में कैबिनेट बैठक रखी गई थी। इस बैठक को दिसंबर के पहले सप्ताह में बुलाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन मुख्यमंत्री चाहते थे कि आर पी मंडल की मौजूदगी में यह बैठक हो।

भैयाजी ये भी पढ़े : Big Breaking : भूपेश सरकार का मंडल के बाद अमिताभ पर भरोसा, बने मुख्य सचिव…

मुख्यमंत्री की इच्छा के बाद कैबिनेट की बैठक 28 तारीख को रखी गई। इस बैठक में भूपेश कैबिनेट ने चीफ सेक्रेटरी को आधिकारिक विदाई दी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि मंडल के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास के अनेक महत्वपूर्ण सोपान तय किए है।