spot_img

पीरियड प्रोडक्टस को मुफ्त करने वाला दुनिया का पहला देश बना स्कॉटलैंड

HomeINTERNATIONALपीरियड प्रोडक्टस को मुफ्त करने वाला दुनिया का पहला देश बना स्कॉटलैंड

दिल्ली। दुनिया में ऐसी बहुत कम जगह है, जहां खुलकर पीरियड्स प्रोडेक्ट (FREE Periods product) पर चर्चा होती है। स्कॉटलैंड ने पीरियड्स प्रोडक्ट्स मुफ्त में देने का कानून पास करके दुनिया में इतिहास रच दिया है। स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने पीरियड संबंधी सभी प्रोडक्टस को मुप्त कर दिया है।

स्कॉटिश संसद ने पीरियड प्रोडक्टस (FREE Periods product)  को लेकर एक बिल पास किया है। चार सालों से चल रहे एक आंदोलन के बाद यह कदम शानदार पहल की गई है। इस बिल का नाम पीरियड प्रोडक्टस (फ्री प्रोविजन स्कॉटलैंड) एक्ट को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। अब लीगल अथोरिटीज के लिए जरूरतमंद लोगों को ये सामान उपलब्ध करना जरूरी है।

भैयाजी ये भी पढ़े : भारतीय मूल के सांसद ने न्यूजीलैंड में संस्कृत में ली शपथ रचा इतिहास

स्कॉटुश सांसद मोनिका लेनन ने पेश किया बिल

यह विधेयक स्कॉटुश सांसद मोनिका लेनन द्वारा पेश (FREE Periods product)  किया गया था। गौरतलब है कि यह 2016 से इसे फ्री करने के लिए कैंपेन चला रही हैं। इस कैंपेन के बाद पूरे देश में सहमति बनी। मोनिका लेनन ने दि गार्डियन को बताया कि यह स्कॉटलैंड के लिए गर्व का दिन है।

भैयाजी ये भी पढ़े : ट्वीट के नियमों के विरूद्ध किया पोस्ट, मोदी के ट्वीट को ट्वीटर ने हटाया

लेनन ने कहा, यह उन महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगी जिन्हें पीरियड्स होते हैं। स्थानीय प्रशासन और सामुदायिक स्तर पर बदलाव आया है और सभी को पीरियड में सम्मान मिल सकेगा। अब पीरियड्स के बारे में बात करने में बड़ा परिवर्तन आया है। कुछ साल पहले तक होलीरुड चेंबर में पीरियड्स के बारे में बिलकुल बात नहीं होती थी और अब यह मुख्यधारा में है।