spot_img

IPL 2024 : मुंबई की गेंदबाज़ी पर बोले आरोन फिंच, बुमराह को छोड़ बेहद खराब फार्म…

HomeSPORTSIPL 2024 : मुंबई की गेंदबाज़ी पर बोले आरोन फिंच, बुमराह को...

मुंबई। IPL 2024 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) मैदान में उड़ेगी। आज के इस मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम की गेंदबाजी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले के दौरान मुंबई (MI) के गेंदबाजों का हाल बेहद खराब नजर आया। केवल जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई।

ये ख़बर भी देखें : एनकाउंटर पर भड़के नक्सली, बैनर-पोस्टर में लिखा, भाजपाई चुनाव से दूर…

उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) ने सात गेंदबाजी विकल्पों का इस्तेमाल किया, जिनमें से आकाश मधवाल, कप्तान हार्दिक पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने 12 से अधिक की इकॉनमी से रन दिए। IPL 2024 में 11 अप्रैल को RCB के खिलाफ अपने मैच में भी जब सभी गेंदबाजों ने 7 या 10 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए तो केवल बुमराह ही थे, जिन्होंने 5.25 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए।

एक इंटरव्यूव के दौरान फिंच ने मुंबई इंडियंस को जीत की पटरी पर कैसे वापस लाया जा सकता है, इस पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, मुझे लगता है कि कप्तान को बल्ले और गेंद के साथ कुछ फॉर्म और निरंतरता ढूंढनी होगी। हमने देखा है वह कुछ मैचों में गेंदबाजी करते हैं और कुछ में नहीं, इसलिए उन्हें बल्ले और गेंद दोनों के साथ फॉर्म तलाशनी होगी। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह के बाहर उनकी गेंदबाजी में गुणवत्ता और निरंतरता की कमी है।

रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ़

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेल के प्रति बेखौफ दृष्टिकोण के लिए पूर्व एमआई कप्तान रोहित शर्मा की भी प्रशंसा की। IPL 2024 में रोहित ने सीएसके के खिलाफ शानदार शतक बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। हालांकि दुर्भाग्य से यह उनकी टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। इस समय रोहित शर्मा के साथ एक चीज जो मुझे देखना पसंद है। वह यह है कि वह बेखौफ क्रिकेट खेल रहे हैं।

ये ख़बर भी देखें : रायपुर में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, कहा-किसान नाराज़…चुनाव में…

फिंच ने कहा कि रोहित ने 50 ओवर के विश्व कप के दौरान ऐसा किया था, और वह अब भी ऐसा कर रहे हैं। वह खेल को आगे बढ़ा रहे हैं, अधिकतम प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ईशान किशन के साथ वह जो शुरुआत प्रदान करते हैं। वह मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा। अगर वे आईपीएल के दूसरे भाग में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह उनके लिए बहुत अच्छा होगा। मुंबई इंडियन वर्तमान में छह मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। गुरुवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स से खेलेगी।