spot_img

बीजापुर में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

HomeCHHATTISGARHबीजापुर में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर है। यहां बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस की तरफ से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह मुठभेड़ सुबह 7  से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। नक्सलियों के पोलमपल्ली क्षेत्र में आमद की सूचना पाकर बासागुड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा और पुलिस बल रवाना हुआ था।