कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर लगातार हमलावर रुख बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस भी जवाबी कार्यवाही में पीछे नहीं है। भाजपा ने जहाँ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्टर वॉर छेड़ रखा है।
पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, छत्तीसगढ़ सरकार को मिला अवार्ड
भाजपा ने एक एक कर कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर रही है। आज छत्तीसगढ़ भाजपा के ऑफिशियल X एकाउंट से रायपुर लोकसभा के उम्मीदवार विकास उपाध्याय पर एक पोस्टर रिलीज़ किया गया है। सोशल मीडिया अकाउंट पर किये गए पोस्ट में प्रतीकात्मक तौर पर विकास उपाध्याय को विनाश लाने वाला बताया गया है।
रायपुर वासी सावधान! इस 'विकास' के साथ "विनाश" आता है। pic.twitter.com/MoVmBd0lPu
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 14, 2024
भाजपा ने इसके कैप्शन में लिखा “रायपुर वासी सावधान ! इस ‘विकास’ के साथ “विनाश” आता है।” वही इसी पहले बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ की तरफ से कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी कार्टून पोस्ट किया था।
राजनांदगांव या जिहादगांव…. चुनाव आपका है! pic.twitter.com/RyQPXG5FdA
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 11, 2024
कोरबा वासियों से अपील…इस बार निष्क्रिय नहीं सक्रिय सांसद चुनें। pic.twitter.com/opK230vwYX
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 13, 2024